खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर पालिका की पानी की सप्लाई के लिए बने हुए पंप केबिन वर्तमान में चाय की दुकान बना हुआ है जहां पर चाय विक्रेता का ही सामान रखा रहता है। वहीं बताया यह भी जा रहा है पालिका के 11 नंबर के पंप केबिन  पर तैनात कर्मचारी अधिकांश रूप से गायब रहता है। उसके स्थान पर केबिन के बाहर मौजूद चाय की दुकान चलाने वाला व्यकित् ही उस पंप की देखरेख करता है।

इसकी ऐवज में चाय विक्रेता पंप केबिन को अपना सामान रखने के लिए प्रयोग करता है। इसके अलावा नगर में कुछ पंप केबिन बंद भी पडे हुए हैं जिन पर सिर्फ ताला लटक रहा है। इस संबंध में पालिका के जलकल विभाग के जेई मिथुन ने बताया कि कुछ पंप खराब हैं इस कारण बंद हैं। जिन्हें जल्द ही ठीक कराकर खोल दिया जायेगा। वहीं 11 नंबर पंप के बारे में उन्होनें बताया कि इसकी जांच करायी जायेगी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *