अनूपशहर। ।भारत पुष्प। डीपीबीएस कॉलेज के प्राचार्य प्रो जीके सिंह के निर्देशन में वाणिज्य संकाय में करियर एंड काउंसलिंग इन कॉमर्स विषय पर एक अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को वाणिज्य, बैंकिंग एवं अन्य संबंधित क्षेत्रों में रोजगार की विभिन्न संभावनाओं की जानकारी देना रहा, जिससे छात्रों को एक बेहतर दिशा मिल सके। अतिथि व्याख्यान के लिए एसोसिएट प्रोफेसर डॉ विलियम एमएमएच कॉलेज, गाजियाबाद ने सभागार में उपस्थित लगभग 50 विद्यार्थियों का कामर्स के क्षेत्र में विविध संभावनाओं के बारे में मार्गदर्शन किया। उन्होनें कहा कि वाणिज्य के क्षेत्र में रोजगार के रूप में व्यवसाय की अपार संभावनाएं है। कामर्स में ग्रेजुएशन/पोस्ट ग्रेजुएशन के साथ प्रोफेशनल ट्रेनिंग प्राप्त कर नेशनल और इंटरनेशनल कंपनियों के अलावा टेक्सेशन, फॉरेन ट्रेड, इंश्योरेंस आदि के साथ ही कामर्शियल टैक्स इंस्पेक्टर, इनकम टैक्स आफिसर, सीए, सीएस, कास्ट अकाउंट आदि के रूप में भी कैरियर बना सकते हैं। विभागाध्यक्ष डॉ भुवनेश कुमार ने छात्रों को प्रेरित करते हुए कहा कि केवल सोचने से नहीं, मेहनत करने से आगे बढ़ा जाता है। जिसके लिए आवश्यक है कि छात्र अपनी क्षमताओं और रुझानों को पहचान कर सही समय पर अपने भविष्य के लिए सही मार्ग  चुने। डॉ तरुण श्रीवास्तव ने बताया कि वाणिज्य एक सदैव प्रचलित रहने वाला विषय होने के साथ साथ छात्रों के लिए एक पसंदीदा विकल्प है। यहां तक कि जब इंजीनियरिंग या प्रौद्योगिकी में डिग्री सबसे अधिक मांग वाली योग्यताओं में से एक होती है, तब भी वाणिज्य की लोकप्रियता में कोई कमी नहीं आती है। डॉ विशाल शर्मा ने असल जिंदगी और सफल छात्रों के जीवन का उदाहरण देकर विद्यार्थियों को समझाया कि असंभव कुछ भी नहीं है। सही समय पर यदि सही लक्ष्य का चुनाव कर लिया जाये तो मुकाम आसानी से हासिल किया जा सकता है। अतिथि व्याख्यान में शामिल हुए छात्रों के साथ एक संवादात्मक सत्र में नैना भार्गव, अंकुर, लवी अग्रवाल, आरती आदि के साथ साथ अन्य विद्यार्थियों के प्रश्नों का भी समाधान किया गया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. तरुण श्रीवास्तव ने किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *