खुर्जा। ।भारत पुष्प। समग्र शिक्षा अभियान समेकित शिक्षा अंतर्गत ब्लॉक संसाधन केंद्र खुर्जा पर परिषदीय विद्यालय के प्रधानाध्यापक नोडल शिक्षकों को दिनांक 06-02-2025 से 11-02-2025 तक मास्टर ट्रेनर उमेश चंद्र,राजनाथ कुशवाहा, रजनीश कुमार एवं अभिषेक अगिनहोत्री के द्वारा होम बेस्ड एजुकेशन, क्रास डिसेबिलिटी, स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केंद्रों में एक्सेसिविलिटी, आईसीटी का उपयोग दिव्यांगता के प्रकार, दिव्यांगता के कारण एवं शिक्षण टेक्निक्स (साईन लैंग्वेज, ब्रेल लिपि) एवं होम बेस्ड एजुकेशन और समर्थ एप के बारे में 5 दिन का प्रशिक्षण ब्लॉक संसाधन केंद्र खुर्जा पर संपन्न कराया गया जिसमें खंड शिक्षा अधिकारी सुनील कुमार डबराल ने शिक्षकों से प्रशिक्षण की टेक्निक गतिविधियों और दिये गये प्रशिक्षण के बारे में शिक्षको को अमल में लाने के लिए कहा। बताया गया कि इस बैच प्रशिक्षण में कुल 89 शिक्षक ने प्रतिभाग किया और इससे पूर्व में 90 शिक्षक प्रतिभाग कर चुके हैं। दिव्यांग बच्चों और सामान्य बच्चों को एक समान शिक्षा का अधिकार प्राप्त है।
![]()
