गंगेरूआ। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। 26 फरवरी को सनातन धर्म के अनुसार फाल्गुन माह की त्रयोदशी को महाशिवरात्रि का पवित्र त्यौहार मनाया जाता है इस दिन श्रंद्वालु शिवलिंग पर दुध, दही, घी, शहद,  गंगाजल यानी पंचामृत  से मार्जन कर जल अभिषेक कर धर्म लाभ उठाते है इस दिन काफी मात्रा में श्रंद्वालु शिवालयों में बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना करने जाते हैं इसी पावन पर्व को ध्यान में रखते हुए जिले की मुखिया श्रुति शर्मा ने बुलन्दशहर के गंगेरुआ में स्थित द्वादश महालिंगेश्वर मंदिर का औचक निरीक्षण किया ओर इस मंदिर की समुचित व्यवस्थाओं का जायजा लिया ओर श्रंद्वालुओ के आवागमन हेतु वेरिकेटींग की भी पुख्ता जानकारी जुटाई।

साथ ही मंदिर की सेवा समिति के पदाधिकारीयों व महंत को आवश्यक दिशा निर्देश दिए ओर कहा की व्यवस्था में किसी भी प्रकार की कमी ना बरती जाये और श्रंद्वालुओ के लिए संपूर्ण व्यवस्था होनी चाहिए ओर इसके अलावा अपने अधीनस्थों को सभी शिवालयों की व्यवस्था चुस्त-दुरुस्त कराने के निर्देश दिए।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *