बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल के नवयुवक ऐसे-ऐसे उत्पात यानी हरकतें स्टंट करते नजर आते हैं जिससें की आमजन के आवागमन में काफी परेशानी पैदा होती ओर सरेआम लोगों को परेशानी पैदा करते नजर आते ओर तो ओर अपनी करतूतों का वीडीयो भी सोशल मीडिया पर वायरल भी कर देते हैं ऐसे शरारती तत्व कानून को ठेंगा दिखाते हुए बेख़ौफ होकर शरारत करते रहते हैं जबकी ऐसे नवयुवकों की हरकतों को देखकर स्थानीय पुलिस समय-समय पर नकेल कसते हुए मुकदमा दर्ज करने की कार्यवाही भी करती रहती है मगर ऐसे हुड़दंगी अपनी हरकतों  से बाज नहीं आ रहे हैं।

ऐसा ही एक मामला सोशल मीडिया पर वायरल वीडीयो में दिखाई दे रहा है की जिला बुलन्दशहर के थाना सलेमपुर क्षेत्र के मेरठ बँदायु हाईवे स्टेट पर बैलगाड़ी के आगे पीछे गाड़ी में नवयुवक स्टंट करते हुए दौड़ते भागते नजर आ रहे हैं। आगे पीछे से आ रहा ट्रैफिक वाहनों की चीख पुकार भी इन हुड़दंगीयों को साईड देने का ईशारा करते नजर आ रहे हैं मगर ये हुड़दंगी अपनी मस्ती में मस्त होकर अपनी शान दिखा रहे हैं इनको कानून को कोई खौफ नहीं दिखाई दे रहा है ओर लगातार दौड़ते जा रहे हैं इस वायरल वीडीयो को देखकर बुलन्दशहर पुलिस की बंद आँखे अब खुल चुकी हैं ओर इन शरारती नवयुवकों पर मुकदमा दर्ज कराने की बात कह रही है जबकी यह वायरल वीडीयो कुछ दिन पुराना बताया जा रहा है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *