अहमदगढ। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। । आजकल पति पत्नी एक दूसरे की बात मानने को तैयार नहीं होते दोनों ही अपने गुरुर में रहते हैं क्योंकि एक दूसरा यह सोचता है की में किसी से कम नहीं हूँ चाहे पैसे में हो या पढाई में मगर हम किसी से कम नहीं है इसी में /अंहकार की लड़ाई नाक की लडा़ई बन जाती हैं ओर छोटी छोटी बाते कहासुनी में बदलते हुए बड़ा रुप धारण कर लेती है ओर पति-पत्नी बिछुड़कर पत्नी अपने मय चली जाती है मगर अंहकार की लड़ाई दिलो दिमाग मे बैठी रहती है ओर मरने मारने को तैयार रहते हैं। इसी प्रकार का एक मामला जिला बुलन्दशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र के गांव पैगमपुर का सामने आया है इस गांव की विवाहिता किसी कारणवश कहासुनी होने पर अपने मय के भंगड़ जिला अलीगढ़ चली गयी थी और लगभग 10 वर्षो से मय में रह रही थी तो पत्नी के पिता ने उसको समझौता कर उसके घर छोड़ने जब आये तो पति के परिजनों ने पत्नी के परिजनों के साथ मारपीट कर दी यह मारपीट इतनी बढ़ गयी की खूनी संघर्ष में महिलाओं सहित लगभग 1 दर्जन लोग लहूलुहान हो गये। इस घटना की सूचना पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी ओर घायलों को ईलाज हेतू अस्पताल भेज दिया ओर अहमदगढ़ थाना पुलिस घटना की बारीकी से जांच पड़ताल करने में जुट गयी। इस मामले को लेकर दोनों पक्ष एक दूसरे पर आरोप लगाते नजर आ रहे हैं।
![]()
