–पशु व्यापारी मामा से लूटकांड करने वाले 25 हजार के ईनामी शातिर भांजे को पुलिस ने नकदी मोबाइल सहित किया गिरफ्तार
बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। थाना पहासू क्षेत्र में 15 फरवरी 25 को नदीम पुत्र बाबू कुरैशी पहासू के मुहल्ला काजीखेल निवासी द्वारा पहासू थाना को सूचना दी गई की जब में अपने 2 साथियों के साथ गाड़ी में जुनावई पशु पेंठ को जा रहे थे तभी गाँव भैयापुर के बाग के पास 14 लाख रुपये ,कार की चाबी, 02 मोबाइल की लूट हो गयी है इस सूचना मौके पर स्थानीय पुलिस पहुंच गयी ओर पीडी़त की शिकायत पर मुकदमा दर्ज करा कर छानबीन शुरु कर दी गई थी।
उसका चौकाने वाला खुलासा पुलिस ने कर दिया। एसपी क्राईम रोहित मिश्रा ने बताया की 15 फरवरी 25 को पहासू क्षेत्र में एक पशु व्यापारी के साथ 4 बदमाशों ने मिलकर 14 लाख रुपये, कार की चाबी, 2 मोबाइल की लूट की सूचना मिली थी जिसकी शिकायत पर पहासू पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी थी पहासू पुलिस की मेहनत के बाद एक 25 हजार का ईनामी शातिर बदमाश को गिरफ्तार कर लिया ओर बताया की इस बदमाश की निशानदेही पर पुलिस ने 2 लाख 35 हजार रुपए, लाल दूध की कैन / डिब्बा जिसमें रुपये छुपाकर रखे गये थे लूट में प्रयुक्त होने वाली मोटरसाइकिल, अवैध असला, कारतूस, 2 मोबाइल बरामद किये गये हैं ओर बताया की इस लूट की पटकथा अलीगढ़ की जेल में लिखी गई थी ओर चौकाने वाली बात बतायी की जिस पशु व्यापारी के साथ लूट हुई थी वह शातिर बदमाश का मामा था भांजे ने ही अपने 3 अन्य साथियों संग मिलकर योजनावद्व तरीके से इस लूट की वारदात को अंजाम दिया था ओर बताया की इन लोगों की योजना थी की मामा के साथ लूट कर लेते हैं अगर इस घटना का खुलासा नहीं होता है तो 14 लाख रुपयों को हजम करके आपस में बंदरबाट कर लेगे। बताया कि इस 25 हजार के ईनामी शातिर बदमाश की पहचान आमिर पुत्र हबीब मुहल्ला शेखबाडा़ सिकन्दराबाद के रुप में हुई है। इसका अपराधिक इतिहास लंबा है पर पूर्व में लूट ,हत्या, गेंगस्टर एक्ट में मुकदमें दर्ज है ओर दिल्ली में भी एक घटना में शामिल होना बताया गया है।
![]()
