सिकंद्राबाद ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। माधोदास बाजार में संचालित सत्संग घर /मेटीटेशन सेंटर जिसको प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय सेंटर के नाम से जाना जाता है। इस सेंटर पर जनमानस को परमपिता परमेश्वर के बारे में विस्तृत जानकारी देकर जागरुक किया जाता है जिसका 1 सप्ताह का  कोर्स होता है। इस सेंटर पर सनातन धर्म से संबंधित सभी तीज त्योहार बड़े सादगी व शांतिपूर्ण तरीके से मनाया जाता है ओर उसके बारे में विस्तृत जानकारी दी जाती है।

उसी क्रम में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय सेंटर माधोदास में संचालित की संचालिका वीके शैली व सेवकों ने भजन कीर्तन का आयोजन कराया। इस कार्यक्रम में सिरसा से आये सुप्रसिद्ध  गायककार वीके कन ने बाबा भोले के मनमोहन भजनों का रसास्वादन कराया जिसे सुनकर श्रोतागण भावविभोर होकर झूम-झूम कर नाचने गाने लगे। कार्यक्रम में भाजपा नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता, अशोक सिघंल, राजू सैनी, देव कुमार, निशा, वीके शैली मंचासीन रह।  भजन कीर्तन के उपरांत सभी भक्तगणों ने प्रसाद ग्रहण किया।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *