ककोड। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। यूपी बोर्ड की कक्षा 10 व 12 की परीक्षाएं चल रही है प्रशासन नकलचीयों पर पैनी नजर बनाये हुए हैं। सरकार की भी मंशा है की नकलविहिन परीक्षा हो मगर कुछ शातिर युवक ऐसे भी है जो योजनावद्व तरीके से अपनी जगह बाहरी युवकों को परीक्षा देने के लिए भेज देते हैं।  थाना ककोड़ क्षेत्र के ककोड़ इंटर कॉलेज का आया है इस कॉलेज में एक बाहरी युवक अन्य छात्र की जगह पर परीक्षा देते हुए पकड़ा गया। ककोड़ कोतवाल नरेंद्र सिंह ने बताया की आज सूचना मिली थी की क्षेत्र के ककोड़ इंटर कॉलेज में प्रथम पाली में हाई स्कूल की विज्ञान कोड 824 परीक्षा चल रही थी इस स्कूल में कक्ष स0 12 में शिक्षकों को एक नाबालिग युवक पर शक हुआ हो सूचना आतंरिक सचलदल को दी गई तो सचलदल द्वारा चैकिंग की गयी तो एक बाहरी युवक रवि पुत्र पीतम सिंह प्रकाश कृष्ण हायर सैकेंडरी स्कूल हुसैनपुर की जगह पर परीक्षा दे रहा था उसकी गहनता से जांच पड़ताल की तो वह छात्र रवि की जगह पर परीक्षा दे रहा था जिसको गिरफ्तार कर पुलिस के हवाले कर दिया है। बताया की इस नाबालिग युवक के प्रति मुकदमा दर्ज कर किशोर न्याय बोर्ड  में पेश किया जायेगा क्योंकि यह बाल अपचारी है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *