– मौन बैठे नगर पालिका अधिकारी
शिकारपुर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। शिकारपुर क्षेत्र के अग्रसेन चौक पर नगर पालिका द्वारा नाले का निर्माण कार्य ठेकेदार द्वारा ठेका देकर कराया जा रहा है। नगर निवासीयों ने नगर पालिका पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाते हुए कहा की नगर के अग्रसेन चौक पर जो नाले का निर्माण कार्य चल रहा है उसमे अव्वल की जगह दोयम दर्जे की ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है। बताया गया कि इस नाले का निर्माण कार्य लाखों रुपए की लागत से कराया जा रहा है परंतु नगर पालिका आँखो मूंदे चुपचाप बैठी हुई है। इसी मामले को लेकर एसडीएम दीपक पाल ने बताया की इस मामले की बारीकी से जांच पड़ताल करायी जा रही है जांच के बाद जो तथ्य निकलकर सामने आयेंगे उसके आधार पर दोषीयों के प्रति कार्यवाही की जायेगी।
![]()
