सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भारत विकास परिषद् संस्कार शाखा ने पारिवारिक होली मिलन समारोह का कार्यक्रम आयोजित किया। इस कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती व विवेकानंद जी की प्रतिमा के सम्मुख दीप प्रज्जुलित कर पुष्प अर्पित कर किया।  दीप प्रज्जवलन के उपरांत नन्हें मुन्ने-बच्चे ने होली से संबंधित सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दी ओर कविता पाठ व गणेश मंत्र का उच्चारण भी किया गया ओर बीच-बीच में शाखा के पदाधिकारीओं ने होली के त्योहार के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए होली का महत्व बताया ओर उसके बाद वेदप्रकाश गुप्ता ने बच्चों से गिनती  प्रतियोगिता करायी ओर उसके बाद युवाओं व बुजुर्गो  एंव महिलाओं द्वारा रामायण के पात्रों के नाम बताने की  प्रतियोगिता करायी ओर इसके बाद नगर के इंटर कॉलेज की सेवानिवृत्त  शिक्षिका स्वर्गीय सेठी बहन जी की पुत्री विदूला कौशिक ने महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के सम्मान की बात कही ओर कहा की जैसे मेरी माता जी ने देहदान किया था वैसे ही में भी अपने पार्थिव शरीर का देहदान कर समाज के उत्थान व हित के अपने आप को समर्पित करने का वादा किया है। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां देने वाले सभी बच्चों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में सभी लोगों ने फूलों की होली खेली। कार्यक्रम का मंच संचालन विभोर गुप्ता ने किया। इस मौके पर एससी गर्ग, मूलचंद गुप्ता, विभोर गुप्ता, हरसरन शर्मा, जुगल किशोर बंसल, डा0 नरेंद्र भटनागर, एनएन शर्मा,  आरपी अग्रवाल, शिव प्रकाश काका, वेदप्रकाश गुप्ता, अनिल मोगा, अनिल अग्रवाल, माधुरी गर्ग, रजनी बंसल, नीरु गुप्ता, अंजू भटनागर, कविता गोयल, योगश्रवरराज नागर सुनीता नागर, सेठी बहन की पुत्री विदूला कोशिक के सदस्य व अन्य संगठनों के कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *