खुर्जा। ।भारत पुष्प। सतनामी कन्या विद्यापीठ रुकनपुर के तत्वाधान में प्रस्तावित ग्राम अरनियाँ खुर्द के पंचायत घर पर चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय विशेष शिविर के छठवें दिन रविवार को चयनित स्वयंसेविकाओं ने कार्यक्रम अधिकारी डॉ जय किशोर शर्मा के नेतृत्व में विविध कार्यक्रम आयोजित किए। आज के दिन की गतिविधियों का प्रारंभ गुंजन चौहान ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुति से किया। राखी जादौन के साथ सभी ने राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के लक्ष्यगीत का सामूहिक गायन किया। इसके बाद काजल, छाया, मुस्कान, बबीता, प्रियंका शर्मा, प्रिया,सविता, शैली ने सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधी आकर्षक पोस्टर्स बनाए। इस दौरान मोनिका, योगिता, चाहत,वर्षा ने सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के उपायों पर विचार प्रस्तुत किए। द्वितीय सत्र में स्वयं सेविकाओं ने अरनिया खुर्द में “सड़क सुरक्षा जागरूकता” रैली निकालकर ग्रामीणों को दुर्घटनाओं पर रोक लगाने व सड़क के नियमों का पालन करने के प्रति जागरूक किया। रैली में इस दौरान छाया क्षमा प्रियंका शर्मा काजल, चाहत, राधा, गुंजन, नीलम ने सड़क सुरक्षा जागरूकता संबंधी एक नुक्कड़ नाटिका भी प्रस्तुत की। साथ ही स्वयं सेविकाओं ने बिना हेलमेट बाइक सवारों को रोककर उन्हें हेलमेट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया।
![]()
