खुर्जा।।भारत पुष्प। शनिवार को नेह नीड संस्था के संचालक कन्हैया लाल और उनकी धर्मपत्नी रीमा सेवा भारती द्वारा संचालित संस्कार केंद्रों पर पहुंचे। वहां मौजूद बच्चों का टेस्ट लिया। तत्पश्चात बताया कि 18 तारीख से लेकर 23 तारीख तक 6 दिन के लिए ब्रजघाट स्थित केंद्र पर बुलाया जाएगा और उनमें से जो बच्चे पास होंगे उनको संस्था द्वारा चलाये जा रहे स्कूल एवं छात्रावास में दाखिला दिया जाएगा और जब तक वह पढ़ना चाहे उनके रहने खाने और पढ़ाई का सारा खर्चा संस्था द्वारा ही बहन किया जाएगा। निर्णय के संचालक कन्हैयालाल पूर्व में संघ के प्रचारक रह चुके हैं उन्होंने कहा कि सेवा भारती खुर्जा का प्रयास उत्तम है, सेवा भारती के जिला अध्यक्ष अविनाश तायल ने बताया सेवा भारती के द्वारा 400 बच्चों को निशुल्क संस्कार केदो में पढ़ाया जा रहा है हम प्रयासरत हैं कि इनमें से हर साल कुछ बच्चे और लड़किया छात्रावास जो चलाए जा रहे हैं उसमे सेलेक्ट हो और आत्मनिर्भर बने। इस अवसर पर हैप्पी वर्मा, नवनीत बंसल, जानवी, प्रिया, उपस्थित रहे।
![]()
