सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भारत देश में सनातन धर्म के अनुसार होली के आठवें दिन यानी सप्तमी को शीतला माता की पूजा अर्चना पूरी-कचोडी़,पूडे़, गुड़ से की जाती है सूत्रों व शास्त्रों का दावा है की इस दिन शीतला माता की पूजा अर्चना करने से बच्चों के फुंसी फोडे़ माता चेचक नहीं निकलती है ओर बच्चे सही सलामत रहते हैं ओर मानना है की इस दिन से रात का बासी खाना नही खाना चाहिए क्योंकि रात का बासी खाना दूषित होने लगता है।

जो सेहत के लिए हानिकारक बताया जाता है। उसी क्रम में 20 व 21 मार्च को शीतला माता की पूजा अर्चना विभिन्न प्रकार के पकवान से की गयी ओर उसके बाद शीतला माता के भक्तों ने चाट-पकौड़ा आदी स्वादिष्ट व्यंजनों का आनंद लिया ओर खेल खिलोनों की खरीददारी भी करते नजर आये।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *