श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर की अंबा भवन धर्मशाला में नहीं बजेगा डीजे

खुर्जा। नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर की धर्मशाला अंबा भवन में अब नहीं बजेगा डीजे। श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर की एक बैठक आयोजित की गयी। जिसमें मंदिर की व्यवस्थाओं को लेकर कई मुद्दों पर विभिन्न चर्चा की गयी। साथ ही आगामी 30 अप्रैल से प्रारंभ होने वाली नवरात्रियों के संबंध में भी वार्ता की गयी। बैठक में कहा गया कि नवरात्रि महोत्सव के दौरान मंदिर पर आने वाले किसी भी श्रद्धालु को कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए। इसके साथ ही डीजे के बढते प्रचलन व उससे होने वाले दुष्प्रभाव के बारे में चर्चा करते हुए बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि अब मंदिर की धर्मशाला अंबा भवन में किसी भी समारोह में डीजे बजाने की अनुमति नहीं दी जायेगी। कहा गया कि अंबा भवन में अब जो भी समारोह आयोजित होगा वह बिना डीजे के ही होगा। बैठक में प्रधान देवेश कौशिक आजीवन सचिव रोहित अग्रवाल अजय गर्ग एडवोकेट निमिष कुमार गर्ग एडवोकेट प्रमोद भारद्वाज एडवोकेट अनिल महाराजा संजय वर्मा रवि अग्रवाल विकास वर्मा दीपक गोविल मनोज सिंघल अनिमेष गुप्ता लितेश्वर शर्मा शेखर वर्मा सतीश चंद शर्मा सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *