सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। त्योहार को शांतिपूर्ण तरीके से मनाने के लिए सूबे के मुखिया योगी आदित्य नाथ का आदेश कि सभी त्योहार शांतिपूर्ण तरीके से मनाये जाये इसलिए सूबे के मुखिया जी ने सभी आला अधिकारीयों को अपने अपने क्षेत्रों में शांति समिति की बैठक करने के दिशा निर्देश दिए हैं। उसी क्रम में नगर कोतवाली में क्षेत्राधिकारी पूर्णिमा सिंह की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक आहुत की गयी। बैठक में सीओ पूर्णिमा सिंह, नगर कोतवाल अनिल कुमार शाही ने नगर के संभ्रात व गणमान्य एंव धर्मगुरुओं के साथ शांति समिति की बैठक कर नगर में शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील की ओर कहा की आने वाली 30 मार्च 25 से नवरात्रि शुरु होने जा रहे हैं और 1 अप्रैल 25 को ईद मनाये जाने की उम्मीद की जा रही है इसलिए सभी से अपील की जा रही है की ये सभी त्योहार शांति पूर्वक तरीके से मनाये ओर डीजे बजाने वालों को शख्स दिशा निर्देश देते हुए कहा की तेज आवाज में डीजे बजाने वालों पर शख्त कार्यवाही की जायेगी ओर कहा की की जुमे की नमाज़ ईदगाह में अदा की जायेगी ओर कहा की इन त्योहारों को बिगाड़ने वालों पर हमारी पुलिस की पैनी नजर बनी रहेगी ओर आप सभी मौजूदाजन अपने आसपास की गतिविधियों पर नजर बनाये रखें और कोई भी संदिग्ध दिखाई दे तो उसकी सूचना पुलिस जरुर दें और अपने नवयुवक बच्चों पर विशेष ध्यान रखें की किसी भी प्रकार की अफवाह ना फैलाये ओर हुरदंग ना मचाये ऐसा करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जायेगी। बैठक में जामा मस्जिद के इमाम, उद्योग व्यापार मंडल नरेंद्र के पदाधिकारी नवीन राजपूत, नितीन जैन, दीपक भाटी इटवा व्यापार मंडल व हिंदू जागरण मंच के जिला अध्यक्ष रविद्र शर्मा,संजय पिंकी बोहरा, एजाजुद्विन, अरविंद दीक्षित व नगर के गणमान्य लोग मौजूद रहे।
![]()
