सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। हिंदूवादी संगठन आरएसएस की स्थापना को 100 वर्ष पूर्ण हो चुके हैं यह संगठन एक ऐसा संगठन है जो सनातनीयों को मजबूत व सशक्त बनाने के लिए हमेशा हर मोड़ पर खड़ा नजर आता है ओर समय समय पर देशहित व राष्ट्रहित के लिए कार्य करता रहता है ओर शाखा लगाकर लोगों को प्रेरणा देता रहता है।
उसी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने सोमवार को स्थापना दिवस के सौ वर्ष पूरे होने पर नगर में पथ संचलन किया ओर स्वयं सेवक गणवेश में शामिल हुए। पथ संचलन पुराने होली मेला रोड़ यानी पुराना जीटी रोड़ पर संचालित सरस्वती शिशु मंदिर से संगठन के पदाधिकारीयों के नेतृत्व मे किया गया ओर उसके बाद नगर के विभिन्न बाजारों से होकर जीटी0 रोड़ के रास्ते वापस इसी स्कूल में सकुशल संपन्न हुआ। इस दौरान नगर में जगह-जगह फूलों की वर्षा कर स्वयंसेवकों का स्वागत किया गया। इस मौके पर तहसील प्रचारक धर्मेन्द्र अनिल मोघा, क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह, पंकज आर्य ,प्रशांत, गणेश, मनोज पंडित, सचिन शर्मा, त्रिवेश गुप्ता, पूरन चंद, आकाश लाला, गौरव भाटिया, रवि लौधी, अरुण प्रजापति सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
![]()
