सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। दोनों नवरात्रि में दुर्गा अष्टमी को स्वर्णकार समाज माता रानी का पंखा निकालते है। स्वर्णकार समाज के लोगों ने दुर्गा अष्टमी के पावन त्योहार पर माता रानी का पंखा की शोभायात्रा निकाली।

यह शोभायात्रा नगर के दनकौर तिराहे यानी अग्रसेन चौक के सामने चैंबर की धर्मशाला से चलकर चौधरीबाडा़, वैद्यबाडा़, बडा़ बाजार, हनुमान चौक होते हुए कबाड़ी बाजार के रास्ते मंदिर श्री कृष्ण तालाब पर सकुशल संपन्न हुई। इस पंखा की सवारी के पीछे प्रसाद वितरण होता रहा। इस शोभायात्रा में स्वर्णकार समाज के लोग मौजूद रहे। इस शोभायात्रा में स्थानीय पुलिस के अलावा पीएससी फोर्स मौजूद रही ओर इस शोभायात्रा को सफल बनाया।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *