सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। भारत देश में सनातन धर्म के अनुसार विष्णु के अवतारी भगवान परशुराम ने पापीयों व अत्याचारीयों का अंत करने को लेकर इस पावन भूमि पर जन्म लिया था ओर भगवान  परशुराम जी महाराज ने 17 बार पृथ्वी पर राक्षसों व अत्याचारी का अपने फरशु से विनाश किया था ओर बताया जाता है की ब्रह्रामण वंश परशुराम का ही वंशज है। उसी भगवान परशुराम जी महाराज का जगह-जगह जन्मोत्सव मनाया जाता है ओर शोभायात्रा भी निकाली जाती है।

परशुराम युवा वाहनी के कार्यकर्ताओं ने नगर के वरिष्ठ समाजसेवी पं राकेश शर्मा के आवास पर बैठक आहुत की। बैठक पवन शर्मा की अध्यक्षता में की गयी। इस बैठक में भगवान परशुराम जी महाराज की शोभायात्रा निकालने के बारे में चर्चा की गयी ओर अंत में सभी मौजूदा जनों की सहमति से आने वाली 4 मई 25 को भगवान परशुराम जी महाराज की शोभायात्रा निकालने का निश्चय किया गया। इस मौके पर नगर के वरिष्ठ समाजसेवी पं राकेश शर्मा ने सभी नगर निवासी व क्षेत्रवासीयों से अनुरोध किया की आने वाली 4 मई 25 रविवार को दोपहर 2 बजे से विचार गोष्ठी की जायेगी ओर शाम 6 बजे भगवान परशुराम शोभायात्रा निकाली जायेगी।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *