–20 लाख रुपये की बरामद की नकली दवाईयां

बुगरासी। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बता दे आजकल व्यापारी लोग असली की जगह नकली माल बेचना ज्यादा पंसद करते हैं क्योंकि नकली माल बेचने पर अधिक मुनाफा होता है इसलिए व्यापारी नकली माल बेचना ही पंसद करता है चाहे आमजन की जान ही कयो ना चली जाये ऐसा गंदा धंधा वो लोग करते जो कंठी माला पहनकर भक्ति की बात करते हैं ओर समाज में अपने आप को चमकाना चाहते हैं। ऐसा ही एक मामला जिला बुलन्दशहर के थाना बुगरासी में एक मैडीकल स्टोर का सामने आया है इस मैडीकल स्टोर पर धड़ल्लें से नकली दवाइयों का विक्रय किया जा रहा था। इसलिए इस मैडीकल स्टोर पर ड्रग इंस्पेक्टर ने छापेमारी कर लगभग 15-20 लाख रुपये की औषधि बरामद की ओर औषधि प्रशासन अग्रिम कार्यवाही में जुट गयी।

ड्रग इंस्पेक्टर अनिल आनंद ने बताया की हमारे विभाग को सूचना मिली थी की बुगरासी क्षेत्र में एक मैडिकल स्टोर पर नकली औषधियों का व्यापार किया जा रहा है। इस सूचना पर ध्यान देते हुए आज 05 अप्रैल 25 को हमारे नेतृत्व मे छापामारी की गयी तो इस छापेमारी में 15 से 20 लाख रुपए कीमत की नकली दवाई बरामद की गयी ओर बताया की यह मैडीकल स्टोर बिना ड्रग लाइसेंस व मानकों के संचालित किया जा रहा था इसीलिए मौके से बरामद हुई नकली दवाइयों के गोरखधंधें का भंडाफोड़ कर दवाइयों को सील कर नमूने लेकर जांच के लिए भेजे जा रहे हैं ओर अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *