खुर्जा: शक्ति साहित्य संस्था द्वारा नगर के एसएमजेईसी इंटर कॉलेज में काव्य संध्या का आयोजन किया गया। आयोजित काव्य संध्या नारी शक्ति के नाम रही। जिसमें शहर के ही नहीं। अपितु शहर से बाहर के भी नामी वरिष्ठ कवि, कवित्री शामिल हुए। उन्होंने अपनी कविताओं से समां बांध दिया।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगरपालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल भगवान दास ने दीप जलाकर किया गया। कार्यक्रम की विशिष्ट अतिथि अंतराष्ट्रीय वैश्य महासम्मेलन की जिलाअध्यक्ष मंजू गुप्ता जी रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता भूतपूर्व विधायक बुद्धपाल सिंह सजग ने की। जिला बुलंदशहर के नामचीन कवि रमेश प्रसून वरिष्ठ कवि की कविता ‘घर के भीतर आगलगी है’, देवेन्द्र देव मिर्जापुरी की कविता ‘अहिल्या सी नारी’, जयकिशन जय की ‘स्त्री है दीपक की बाती’, मधु वार्ष्णेय का शिव शक्ति वृतांत, संगीता अहलावत का बेटियों से आंगन में खुशियां अपार, जीपी सिंह सफर की गजलें, बुद्धपाल सिंह सजग की राशन की दुकान, ऋतु गुप्ता की आरक्षण की तलवार आदि कविताओं ने श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में डॉ० साधना अग्रवाल के पति स्व प्रदीप अग्रवाल की स्मृति में मंजू गुप्ता को ‘प्रदीप अग्रवाल मेमोरियल अवार्ड’ से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का कुशल संचालन डा. साधना अग्रवाल द्वारा किया गया। संस्था की सदस्यों पूनम शर्मा, रेखा चौधरी, पूनम सिंघल ,अनामिका लेखिका, लक्ष्मी कनोडिया, तनु चौधरी, वर्षा गुप्ता, अंजलि मित्तल, रेनू तायल, मीनू गुप्ता , दीप्ति सिंघल शैफाली पाण्डेय आदि के सहयोग से संस्था की पहली पत्रिका का विमोचन “नवधा शक्ति” बालिका नवधा के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मंजू गुप्ता, पूर्व विधायक बुद्ध पाल सिंह, रमेश प्रसून, देवेंद्र देव मिर्जा पुरी, जय कृष्ण जय, मधु वार्ष्णेय, संगीता अहलावत, जीपी सिंह सफर, ऋतु गुप्ता, लक्ष्मी कानोडिया, पूनम शर्मा, रेखा चौधरी, तनु चौधरी, वर्षा गुप्ता, अंजलि मित्तल, रेनू तायल, मीणा गुप्ता, दीप्ति सिंघल, शेफाली पाण्डेय आदि का सहयोग रहा।
![]()
