अनपूशहर। ।भारत पुष्प। डीपीबीएस महाविद्यालय में राज्य सरकार की स्वामी विवेकानंद युवा सशक्तिकरण योजना के अंतर्गत मोबाइल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि स्थानीय विधायक संजय शर्मा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो गिरीश कुमार सिंह ने की तथा संचालन डॉ तरुण श्रीवास्तव ने किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक जय शर्मा ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए कहा कि वर्तमान समय में सशक्त राष्ट्रीय नेतृत्व के कारण युवाओं में आत्मविश्वास विकसित हो रहा है, वर्तमान समय की आवश्यकता को ध्यान में रखते हुए राज्य सरकार द्वारा युवाओं को सशक्त करने के उद्देश्य से मोबाइल वितरित किए जा रहे हैं, आप सभी युवाओं से आह्वान हैं कि इस मोबाइल को अपने लिए वरदान बनायें न कि अभिशाप। आप सभी मोबाइल का सावधानीपूर्वक सदुपयोग कर स्वयं को देश के भविष्य से देश के निर्माता के रूप में संवर्धित करें। वर्तमान समय में आर्टीफिशियल इंटेलिजेंस जहां एक ओर हमारे बहुत उपयोगी है वहीं दूसरी ओर इसके नुकसान भी हैं, हमें पूर्ण रूप से आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर निर्भर नहीं रहना है, अपने मस्तिष्क को भी क्रियाशील रखने की आवश्यकता है। महाविद्यालय प्राचार्य प्रोफेसर गिरीश कुमार सिंह ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि स्मार्ट फोन वितरण का उद्देश्य युवाओं को तकनीकी रूप से सशक्त करना है, स्मार्ट फोन एवं टैबलेट के जरिए विद्यार्थी शैक्षिक और व्यावसायिक रूप से सशक्त होंगे। साथ ही सरकारी योजनाओं का आसानी से लाभ ले सकेंगे। हमें मोबाइल के उपयोग पर अधिक ध्यान देना चाहिए न कि दुरुपयोग पर| विद्यार्थी मोबाइल के द्वारा केवल कक्षा की पढ़ाई ही नहीं बल्कि प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर सकते हैं, कंटेंट क्रिएटर बन सकते हैं और मोबाइल के माध्यम से अपने आपको आर्थिक रूप से समृद्ध भी बना सकते है। मोबाइल वितरण के नोडल अधिकारी प्रो आरके अग्रवाल ने बताया की 198 विद्यार्थियों को स्मार्टफ़ोन तथा आठ विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए गए। इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं जहाँगीराबाद के मंडल अध्यक्ष अभय गर्ग, मुख्यानुशासक प्रो पीके त्यागी, डॉ शैलेन्द्र कुमार सिंह, डॉ घनेन्द्र बंसल, डॉ सुनीता गौड़, डॉ सुधा उपाध्याय, डॉ वीरेन्द्र कुमार, डॉ के सी गौड़, डॉ विशाल शर्मा, डॉ राजीव गोयल, कुमारी किश्वर आदि प्राध्यापक, प्रतीक कुमार रस्तोगी, मयंक कुमार, चन्द्रपाल आदि शिक्षणेत्तर कर्मचारी एवं लाभार्थी छात्र छात्राएं उपस्थित रहे।
![]()
