खुर्जा: ।भारत पुष्प। शुक्रवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वर्तमान सांसद गौतम बुद्ध नगर ने फीता काटकर एकेपी डिग्री कॉलेज में कौशल विकास केंद्र का विधिवत उद्घाटन किया। इसके साथ ही स्वरोजगार योजना के अंतर्गत आर्टिफिशियल ज्वेलरी का 13 दिवसीय प्रशिक्षण का भी शुभारंभ हो गया।  डॉ महेश शर्मा ने कहा कि कौशल विकास योजना का उद्देश्य देश के युवाओं को अल्पकालिक प्रशिक्षण के माध्यम से कौशल प्रदान करना है जिससे वह अपना रोजगार स्वयं प्रारंभ कर सके नौकरी करने वाले नहीं नौकरी देने वाले बने। प्रिंसिपल डिंपल बिज ने कहा कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास योजना के अंतर्गत युवाओं को फैशन डिजाइनिंग, मोटर वाहन, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक, इलेक्ट्रीशियन, ब्यूटीशियन हेल्थकेयर,आर्टिफिशियल ज्वेलरी आदि में प्रशिक्षित किया जाता है। इस अवसर पर खुर्जा पालिका अध्यक्ष ने एक वाटर फ्रीजर कूलर और आरओ सिस्टम कॉलेज को भेंट किया। डॉ महेश शर्मा ने कहा कि कॉलेज की  मूलभूत सुविधाएं की आवश्यकताओं को पूरा करने में उनका सहयोग समय-समय पर रहेगा। इस अवसर पर डीसी गुप्ता ने भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट की तरफ से कौशल विकास केंद्र के लिए 10 छत के पंखे उपलब्ध कराये। प्रधानाचार्य डिंपल विज ने कहा कि उत्तर प्रदेश कौशल विकास मिशन योजना के अंतर्गत युवाओं को फैशन डिजाइनिंग, मोटर वाहन, कंप्यूटर, इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रीशियन, ब्यूटीशियन, हेल्थ केयर, आर्टिफिशियल ज्वेलरी आदि में प्रशिक्षित किया जाता है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *