खुर्जा। ।भारत पुष्प। शुक्रवार को दिव्यांगों को उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व केंद्रीय मंत्री सांसद डॉ महेश शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। एडवोकेट रंजना सिंह के अनुसार श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति द्वारा 400 दिव्यांगों को ट्राई साइकिल कृत्रिम हाथ और पैर, कैलिपर, बैसाखी, ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन आदि उपकरण वितरित किए गए। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि केंद्रीय मंत्री सांसद डॉ महेश शर्मा रहे। श्री भगवान महावीर विकलांग सहायता समिति नई दिल्ली के चिकित्सकों द्वारा दिव्यांगों का परीक्षण कर उन्हें उपकरण उपलब्ध कराए गए। इस अवसर पर एडवोकेट रंजना सिंह, शशि कुमार सिंह, सांसद प्रतिनिधि सत्य प्रकाश सिंह, राजीव बंसल, भगवान दास सिंघल, अंजना सिंघल, राम दिवाकर, भारत भूषण गौतम, सुमित शर्मा, राजकुमार शर्मा, नवीन भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।
![]()
