खुर्जा। ।भारत पुष्प। कालिंदी कुंज स्थित भारत विकास परिषद कन्या उच्च माध्यमिक विधालय में वार्षिकोत्सव आयोजित किया गया। जिसका शुभांरभ विधालय अध्यक्ष राहुल राठी प्रबंधक सुनील गुप्ता आदर्श द्वारा मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्जवलन के साथ किया गया। कार्यक्रम में विधालय के बच्चों द्वारा अपनी विभिन्न प्रस्तुतियां दी गईं।

जिन्हें देखकर मौजूद अभिभावक दंग रह गये। वहीं प्रबंधक सुनील गुप्ता आदर्श द्वारा विधालय की गतिविधियों एवं कार्य कलापों से सभी को अवगत कराया गया। उनके द्वारा प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। कार्यक्रम में जूनियर देवानंद को देखने के लिए लोगों की भीड मौजूद रही। कार्यक्रम में मुख्य रूप से भारत अवार्डी एंव जीवन रक्षा पदक प्राप्त करने वाली महिका गुप्ता फिल्म अभिनेता किशोर भंसाली जूनियर देवानंद पालिका अध्यक्ष अंजना सिंघल व ज्योति गुप्ता मौजूद रहीं। विधालय प्रधानाचार्या शालिनी अत्री द्वारा सभी अतिथियों का स्वागत किया गया।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *