–15 दिन से श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर चल रहा था श्री चैत्रमास नवरात्रि महोत्सव
खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर के प्रसिद्ध श्री नवदुर्गा शक्ति मंदिर पर पिछले 15 दिनों से चल रहे श्री चैत्र मास नवरात्रि महोत्सव श्री हनुमान जन्मोत्सव के मौके पर बड़े धूमधाम एवं भव्य तरीके से समापन किया गया शनिवार की सुबह मंदिर के गर्भ ग्रह में स्थापित श्री हनुमान जी के विग्रह रूप एवं श्री राम लखन सीता मन बसिया के समक्ष श्री सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया एवं हनुमान चालीसा महामंत्र के समापन के पश्चात आरती के बाद सभी भक्तों को सवामणि का प्रसाद वितरण किया गया।
वही शाम के समय मंदिर की धर्मशाला अंबा भवन में समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया समापन कार्यक्रम के दौरान सभी संकीर्तन मंडलियों महिला संकीर्तन मंडलों स्काउट गाइड एनसीसी के छात्र मेला ठेकेदार लाइट ठेकेदार पत्रकारों पुलिस प्रशासन सफाई कर्मचारी व मंदिर के कर्मचारियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया समापन कार्यक्रम के दौरान शहनाई वादन का भी आयोजन किया गया इस दौरान मंदिर कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रेमप्रकाश अरोरा द्वारा किया गया।
![]()
