खुर्जा। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। थाना पुलिस ने एटीएम बदलकर लोगों के रुपये निकालने वाले गिरोह के 03 शातिर सदस्यों को एटीएम कार्ड व 60000 रुपये नकद सहित गिरफ्तार किया गया हैं ओर इन तीनों शातिरों बदमाशों को जेल भेजा गया। खुरजा पुलिस ने बताया की गिरफ्तार किये गये इन शातिर बदमाशों की पहचान प्रमोद पुत्र जल सिंह निवासी लोनी गिरी मार्केट थाना लोनी जनपद गाजियाबाद ओर दूसरा खालिद पुत्र खलील निवासी डाबर तालाब शीशे वाली मस्जिद थाना डी0एल0एफ अंकुर बिहार जनपद गाजियाबाद ओर तीसरा पीयूष तनवर पुत्र गोपीचन्द निवासी ए-2573 कल्याणपुरी चौक तीन नम्बर नियर नाला थाना एनआईटी-03 फरीदाबाद (हरियाणा) के रुप में हुई है। इनके पास से       01 एटीएम कार्ड,  60,000/- रुपये नकद, बरामद हुए हैं ओर बताया इन शातिरों से पूछताछ पर इन शातिरों ने बताया कि हम लोग जगह-जगह जाकर एटीएम के आसपास खड़े होकर एटीएम पर रुपये निकालने आये लोगो से धोखाधड़ी करके उनके एटीएम बदलकर उनके रुपये निकाल लेते हैं ओर 27/08/2024 को थाना खुर्जा नगर के एन0एच प्लाजा जीटी रोड़ पर एचडीएफसी बैंक के एटीएम काउंटर पर एक महिला का एटीएम कार्ड बदलकर रुपये निकाले गये थे जिसके संबंध में थाना खुर्जा नगर मुकदमा दर्ज है ओर बताया की इन तीनों आरोपीयों का आपराधिक इतिहास लंबा है। इन तीनों शातिरों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में खुरजा कोतवाली प्रभारी  राजपाल सिंह तोमर, उ0नि0 सतीश चन्द्र, उ0नि0 अजीत सिंह, है0का0 अशोक कुमार, है0का0 इनाम सैफी, है0का0 आशीष कुमार, है0का0 प्रवेश बैसला, का0 श्यामू सिंह मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *