सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। आजकल पत्नियों के विभिन्न प्रकार के दिल दहलाने वाले कारनामें रोज सुनने में आ रहे हैं कही तो नीले ड्रम में पति को सील कर देती है तो कही पत्नी दामाद संग भाग गयी तो कहीं पत्नी समधी संग भाग गयी ऐसे कृत्य देखने ओर सुनने में आ रहे हैं ओर इसके अलावा एक ऐसा ही मामला जिला बुलन्दशहर के तहसील सिकन्दराबाद देहात के थाना ककोड़ क्षेत्र के गांव धनोरा में का सामने आया है इस गांव में गौरव की पत्नी ने गौरव व उसकी माँ यानी सास को तालाब में धक्का देकर फेंक देने का मामला सामने आया है। पीडित लडके के पिता पिंटू ने बताया की हमारा बेटा गौरव 21 अप्रैल 25 को अपने साथियों संग शराब पीकर घर आया तो पत्नी का गुस्सा सातवें आसमान पर हो गया ओर पति को पीटना शुरु कर दिया इसी बीच में बीचबचाव करने आयी मां को भी पीटना शुरु कर दिया इतना ही नहीं आज 23 अप्रैल 25 से सुबह से ही क्लेश व मारपीट करना शुरु कर दिया ओर 11 बजे के लगभग पत्नी ने जान से मारने की नीयत से पास के तालाब में पति व सास माँ फेंक यानी धक्का दे दिया सासू माँ के शोर मचाने व हंगामे व शोरगुल को सुनकर पड़ोसी दौड़ कर तालाब पर आ गये ओर गौरव को तालाब से बाहर निकालकर 112 ने पर पुलिस को सूचना दी तो स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंच गयी ओर गौरव के पिता भी सूचना पर मौके पर पहुंच गये ओर गौरव को एंबुलेंस द्वारा अस्पताल ले गये ओर बताया की हम मेहनत मजदूरी कर अपने घर परिवार का पालन पोषण करते हैं। हमारे लड़के गौरव की शादी को 2 वर्ष से ऊपर हो चुके हैं एक बेटी भी है बेटा जो भी पैसा कमा करके लेकर लाता है तो अपनी घरवाली के हाथ में देता है और जब खर्चे के लिए पैसे मांगता है तो घरवाली पैसे देने से मना कर देती है क्योंकि वह शराब पीने का आदी है। ककोड़ थाना इंचार्ज का कहना है कि अभी तहरीर प्राप्त नहीं हुई है तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
![]()
