– क्षेत्र पंचायत निधि से हुए करीब एक दर्जन विकास कार्य

– ग्रामीणों को मिले विकास कार्यों का लाभ 

बुलंदशहर : ।भारत पुष्प। पहासू ब्लॉक प्रमुख मुनेश सिंह ने क्षेत्र पंचायत निधि से हुए करीब के एक दर्जन कार्यों का लोकार्पण किया। जिसमें विभिन्न गांव में सीसी रोड़, मिट्टी खड़ंजा, नाले सहित श्मशान की बाउंड्री आदि विकास कार्यों से लोगों को लाभ मिलेगा। पहासू ब्लॉक की क्षेत्र पंचायत निधि से हुए विकास कार्यों का विभिन्न गांव लोकार्पण कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। गांव भीकमपुर में नवनिर्माण सीसी रोड़ का लोकार्पण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्र पंचायत निधि से हुए विकास कार्यों का पहासू ब्लॉक प्रमुख मुनेश सिंह, बीडीओ नरेन्द्र कुमार शर्मा, जेई संजय कुमार, भाजपा नेता डीके शर्मा ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर लोकार्पण किया। लोकार्पण ग्रामीणों ने ब्लाक प्रमुख पति मुनेश सिंह को पुष्पमाला पहनकर स्वागत किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुनेश कुमार ने भाजपा सरकार की योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उसी क्रम गांव अहमदगढ़ में मिट्टी खड़ंजा, भीकमपुर में सीसी रोड, अहमदाबास में सीसी रोड, बेदरामपुर में सीसी रोड, बान ने श्मशान घाट की बाउंड्री वॉल सहित आरसीसी नाला आदि गांव में विभिन्न निर्माण कराया है।ब्लाक क्षेत्र में कराए गए विकास कार्यों के बारे में भी लोगों को अवगत कराया है। इस मौके पर नंदकिशोर, विकास शर्मा, अमर पाल, सोनू, रियाज खां, नरेश चंद, सुभाष, सतेंद्र शर्मा, सोमवीर सलाउद्दीन, रविकरण सिंह, रामपाल सिंह, राजकुमार, बनवारी लाल, राकेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *