खुर्जा। ।भारत पुष्प। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की दाता राम चौक पर लगने वाली चाणक्य शाखा का वार्षिकोत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुवात जिला संघचालक कृष्णपाल, नगर संघचालक सुनील, कार्यक्रम अध्यक्ष सचिन और जिला शारीरिक प्रमुख राजेश ने भारत माता का पूजन किया। उसके बाद सभी स्वयंसेवको ने नित्य शाखा पर होने वाले कार्यक्रम सूर्य नमस्कार, दण्ड प्रहार, नियुद्ध, खेल, क्षमता, आसान कार्यक्रम किये। कार्यक्रम मे मुख्य वक्ता राजेश जिला शारीरिक प्रमुख ने बताया कि आज हम सभी स्वयंसेवक बंधु चाणक्य शाखा पर शाखा के वार्षिकोत्सव के लिए एकत्रित हुए है उन्होनें कहा कि हम राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक बने और राष्ट्र कार्य मे लगे हुए है। हम लोग हर कन्या को माँ के रूप मे पूजते है ऐसी हमारी सनातन धर्म की महानता है. यही सनातन धर्म की खूबसूरती है. हम संघ के स्वयंसेवक खेल खेलते है एक नारा लगता है कि जहाँ हुए बलिदान मुख़र्जी वो कश्मीर हमारा है. और एक खेल मै हूं बंदा वीर वैरागी उसमे सभी स्वयंसेवक लाइन मे खड़े हों जाते है एक स्वयंसेवक लाइन मै जाता है वो कहते है मै हूं बंदा वीर वैरागी सभी स्वयंसेवक कहते है. मै क्या जानू। इस खेल से लोग जानते है वन्दा वीर वैरागी इतने महान योद्धा थे उनके शरीर मे उनकी खाल को नोच लिया गया लेकिन उन्होंने धर्म नहीं बदला।  उन्होंने पंच परिवर्तन पर जोर दिया कि हम शताब्दी वर्ष में प्रवेश कर रहा है तो यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है।और संघ के स्वयंसेवक खेल, चर्चा, गीत ले बहाने देश की भक्ति हममे आ जाती है।इतनी बात कहाकर अपनी बात को समाप्त किया। कार्यक्रम अध्यक्ष सचिन बंसल ने सभी स्वयंसेवक से कहा की संघ शताब्दी वर्ष मे प्रवेश कर रहा है की सभी को अपने बच्चो को शाखा मे भेजना चाहिए और संघ से जुड़ना चाहिये। कार्यक्रम मे मुख्य शिक्षक आकाश, सह मुख्यशिक्षक अनुराग, शाखा कार्यवाह अजय, बस्ती प्रमुख गोपाल, सह बस्ती प्रमुख रवि, गण शिक्षक मनीष, तुषार, यश, अन्य स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *