खुर्जा। ।भारत पुष्प। क्षेत्र की संस्था श्रीभक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट का वार्षिक चुनाव संस्था के नगर अध्यक्ष पीयूष अग्रवाल की अध्यक्षता में चुनाव अधिकारी नवीन कुमार एडवोकेट की देखरेख में संपन्न हुआ। सर्वसम्मति से डीसी गुप्ता कांटे वालों को दोबारा संस्था का जिलाध्यक्ष और पीयूष अग्रवाल कबाड़ी को भी दोबारा संस्था का नगर अध्यक्ष चुना गया है। चुनाव अधिकारी नवीन कुमार एडवोकेट ने बताया कि क्षेत्र की संस्था श्रीभक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट के वार्षिक चुनाव में सबसे पहले संस्था के जिलाध्यक्ष के चुनाव के लिए उन्होंने संस्था के जिलाध्यक्ष रहे डीसी गुप्ता कांटे वालों के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसका अनुमोदन प्रदीप पंडित ने किया। इसका सभी सदस्यों ने करतल ध्वनि से स्वागत किया और डीसी गुप्ता कांटे वालों को सर्वसम्मति से संस्था का जिलाध्यक्ष घोषित किया गया। नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष को निर्देशित किया गया कि वह जल्द संस्था की जिला कार्यकारिणी की घोषणा जल्द कर लें। संस्था का दोबारा जिलाध्यक्ष चुने जाने के बाद नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता कांटे वालों ने संस्था के सदस्यों को भरोसा दिया कि वह अपने पद की जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी ईमानदारी और पूरे मनोयोग से करेंगे। इसी के साथ उन्होंने बसंत कानोडिया को संस्था का जिला उपाध्यक्ष और प्रदीप पंडित को जिला सचिव घोषित कर दिया। निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि संस्था के नगर अध्यक्ष के पद के लिए पीयूष अग्रवाल के नाम का प्रस्ताव बसंत कानोडिया ने रखा। `जिसका अनुमोदन नवीन बंसल ने किया। सभी ने प्रस्ताव को सर्वसम्मति से स्वीकार कर लिया गया। इस प्रकार पीयूष अग्रवाल कबाड़ी को सर्वसम्मति से संस्था का नगर अध्यक्ष घोषित किया गया। यह भी प्रस्तावित किया गया कि नवनियुक्त नगर अध्यक्ष नवनियुक्त जिलाध्यक्ष डीसी गुप्ता के परामर्श से जल्द ही नगर कार्यकारिणी का गठन कर लें। इस अवसर पर डीसी गुप्ता, बसंत कानोडिया, चुनाव अधिकारी नवीन कुमार एडवोकेट, पीयूष अग्रवाल कबाड़ी, प्रदीप पंडित, संजय अग्रवाल, नवीन बंसल, राजेश अग्रवाल, रवि अग्रवाल, अखिल बंसल और प्रदीप कुमार मौजूद रहे।
![]()
