–दोनों ईनामी बदमाश घायल अवस्था में गिरफ्तार

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। थाना देहात क्षेत्र के ककोड़ रोड़ पर कुछ दिनों पहले पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर दी गयी थी इसी मामले को लेकर सिकन्दराबाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर छानबीन शुरु कर दी थी मगर ये दोनों आरोपी फरार हो गये थे इन दोनों बदमाशों की सूचना देने वाले को बुलन्दशहर पुलिस ने 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित कर दिया था। ओर पुलिस इसकी तलाश कर रही थी। उसी क्रम में बीती रात को सिकन्दराबाद पुलिस व स्वाट टीम की इन दोनों ईनामी बदमाशों से हुई मुठभेड़ में ये दोनों ईनामी बदमाश पुलिस की गोली से लंगडे हो गये ओर इन दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया की बीती रात को जब हमारी पुलिस टीम खुरजा रोड़ पर हदीमपुर क्षेत्र में संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी तभी सामने से आ रहे 2 बाईक सवार ईनामी बदमाशों को पुलिस टीम ने रुकने का ईशारा किया तो ये बदमाश नहीं रुके ओर बाईक दोडा़ने लगे ओर अपने आप को पुलिस से घिरा हुआ देख पुलिस टीम पर उन दोनों बदमाशों ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी जबाबी कार्यवाही व आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की तो ये दोनों ईनामी बदमाश पुलिस की गोली लगने से घायल लगने हो गये ओर इन दोनों को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया  गया ओर इन दोनों को घायलों को  उपचार हेतू सी0एच0सी भेजा गया ओर बताया की इन बदमाशों के पास से 1 बाईक अवैध बिना न0 प्लेट, 2 अवैध पिस्टल 32 बोर, 2 जिंदा व 4 खोखा कारतूस बरामद किये गये हैं ओर बताया की इस  शातिर बदमाशों पर जिला कप्तान दिनेश कुमार ने 25 हजार रुपए का ईनाम घोषित किया हुआ था क्योंकि इन दोनों बदमाशों ने अभी कुछ दिनों पहले ककोड़ रोड़ पर पेट्रोल पंप मैनेजर की गोली मारकर हत्या कर फरार हो गये थे ओर पुलिस इनकी तलाश में जुट गयी थी ओर बताया की इन दोनों बदमाशों की पहचान ललित पुत्र भूपसिंह गाँव जोली व सचिन पुत्र मदनलाल गाँव मिलक खटाना थाना जारचा गोतमबुद्व नगर  के रुप में हुई है ओर बताया की इन दोनों शातिर बदमाशों का अपराधीक इतिहास लंबा है इन पर दिल्ली, गाजियाबाद दादरी जारचा बुलन्दशहर सिकन्दराबाद में मुकदमें दर्ज है। ये शातिर किस्म के बदमाश है इनको न्यायालय में पेश किया जायेगा। इस मुठभेड़ में कोतवाली प्रभारी अनिल कुमार शाही, उ0नि0 अरुण कुमार, उ0नि0 के0के गौतम, उ0नि0 दलसिंह, उ0नि0 शिवशंकर, उ0नि0 शिवम कुमार, का0 रोहित, का0 सतबीर, कुलदीप के अलावा स्वाट टीम से उ0नि0 राहुल चौधरी प्रभारी, है0का0 कपिल नैन, प्रदीप कुमार, निकुंज यादव, राहुल त्यागी, मो0 आरिफ, का0 सचिन चौहान, रोहित कुमार, नरेंद्र कुमार, अमित कुमार, मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *