सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। रेलवे रोड़ पर संचालित अग्रसेन इंटर कॉलेज की डिजिटल बूस्टर लैब में इंडिया आई हॉस्पिटल ग्रेटर नोएडा द्वारा निःशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन कबीर एक्सीलेंस फाउंडेशन के संस्थापक राजीव अग्रवाल  के नेतृत्व में लगाया गया । शिविर के आयोजन में कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रसून कटियार की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस शिविर में लगभग 200 से अधिक छात्र /छात्राओं व उनके अभिभावकों एंव कर्मचारीगण और स्थानीय समुदाय के सदस्यों ने निशुल्क आँखों की जांच व परीक्षण एंव सलाह लेकर निशुल्क दवाइयों का लाभ प्राप्त किया ।  इस नेत्र शिविर में कॉलेज के प्रधानाचार्य डॉ. प्रसून कटियार और कर्मचारियों के साथ-साथ इंडिया आई हॉस्पिटल की डॉक्टरों की टीम, एमएक्यू सॉफ्टवेयर कंपनी से अजय कुमार और लैब के स्वयंसेवक ऋतिक , गौरव एवं गौरव गौतम ने भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया। कॉलेज के प्रधानाचार्य ने बताया कि यह शिविर निःशुल्क नेत्र परीक्षण और स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया था।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *