सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज व डीडी कबाड़ी बालिका इंटर कॉलेज ने मिलकर पहलगांव में हुए नरसंहार का विरोध प्रदर्शन करते हुए नगर में रैली निकाली ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से उन आतातायीओं को कठोर सजा दिखाने की मांग की। यह रैली क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह के नेतृत्व में निकाली गयी। इस रैली में सैंकड़ों छात्राओं ने हाथों में तख्तीयां /बैनर लेकर आतंकवाद के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध जताया। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह व नगर पालिका चेयरमैन डा0 प्रदीप दीक्षित ने पहलगांव में हुए नरसंहार पर दुख प्रकट करते हुए देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से उन आतंकवादी के खिलाफ कठोर कार्यवाही की मांग की। इस मौके पर क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह, नगर पालिका चेयरमैन डा0 प्रदीप दीक्षित, अग्रसेन बालिका इंटर कॉलेज के प्रबंधन समिति के मैनेजर अनिल कुमार, कोषाध्यक्ष सुरेंद्र बंसल, मय स्टाफ के मौजूद रहे ओर डीडी कबाड़ी बालिका इंटर कॉलेज की प्रबंधन समिति के मैनेजर अनिल कुमार अग्रवाल कॉलेज की प्रधानाचार्या डा0 प्रियंका शर्मा मय स्टाफ के मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *