सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। सनातन धर्म के अनुसार बैशाख माह के शुक्ल पक्ष की अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम का जन्म हुआ था तभी से अक्षय तृतीया को भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है और उसके बाद शोभायात्रा निकालकर खुशी मनाते है क्योंकि शास्त्रों में लिखे अनुसार ब्राह्मण परशुराम जी के वंशज है। उसी क्रम रविवार को बड़े धूमधाम से भगवान श्री परशुराम जी की भव्य शोभायात्रा निकाली गई।
इस शोभायात्रा का शुभारंभ कार्यक्रम आयोजक पं राकेश शर्मा व अभिषेक शर्मा ने गणेश जी महाराज की आरती वंदन व नारियल फोड़कर किया गया ओर उसके बाद सभी देवी देवताओं की आरती वंदन कर अंत में भगवान परशुराम जी की आरती क्षेत्रीय विधायक लक्ष्मीराज सिंह ने कर इस शोभायात्रा का संचालन किया गया। शोभायात्रा नगर के जीटी रोड़ थाने के सामने चैंबर की धर्मशाला से चलकर चौधरीबाडा़ वैद्यबाडा़ हनुमान चौक होते हुए कबाड़ी बाजार के रास्ते मंदिर श्री भजनलाल पर भगवान परशुराम जी की आरती वंदन कर सकुशल संपन्न हुई। शोभायात्रा में बाहर से आये हुए पंजाब बैंड दिल्ली, महाराष्ट्र बैंड हापुड़ व राया की नफीरी एंव 3 डीजे, 2 महाकाली अखाड़े अपनी-अपनी कला का प्रदर्शन करते हुए शोभायमान नजर आ रहे थे। इसके अलावा इस शोभायात्रा में ब्राहम्ण समाज के लोगों को भगवा व बंसती एंव राजस्थानी पगड़ी बांधकर व प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।
![]()
