–ईको फिल्म प्रोडक्शन ने किया 80 कलाकारों को सम्मानित
खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर का होम फिल्म प्रोडक्शन हाउस ईको फिल्म प्रोडक्शन ने युटुब एंड इंस्टाग्राम फिल्मफेयर अवार्ड का आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडवोकेट रंजना सिंह, डॉक्टर डीपी सिंह, सेलिब्रिटी चीफ गेस्ट प्राची त्यागी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम में 80 युटुब और इंस्टाग्राम के कलाकारों को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि रंजना सिंह ने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से जो कलाकार रील को रियल लाइफ से जोड़ा है। कार्यक्रम की सिलेब्रिटी चीफ गेस्ट प्राची त्यागी ने कहा कि ऐसे प्रोग्राम समय-समय पर होते रहने चाहिए जिससे कि कार्यक्रम के माध्यम से कलाकार आपस में एक दूसरे से जुड़ जाते हैं। प्लेबैक सिंगर वसीम सिद्दीकी ने अपनी आवाज का जादू बखेरते हुए सभी का मन मोह कर समां बांधा। कार्यक्रम का संचालन बादल चौधरी ने किया। कार्यक्रम के मुख्य सूत्रधार टीम लीडर सौरव रसूलपुरिया, अपूर्वा ठाकुर, रूसा गोला, जय तोमर ने आसपास के कलाकारों को एकत्रित किया। प्रोडक्शन के डायरेक्टर प्रताप सिंह धनौलिया ने कहा कि ईको फिल्म प्रोडक्शन हर वर्ष यूट्यूब एंड इंस्टाग्राम फिल्मफेयर अवार्ड किया जाता है जिससे कलाकार के अंदर एक नई उमंग पैदा हो और अच्छे से अपने क्षेत्र में नाम रोशन कर सके। कार्यक्रम में एंटी करप्शन मूवमेंट भारत, बुद्धा प्रिंटिंग हाउस, मधु मंजरी साहित्य सेवा संस्था एवं तायल पोर्सलिन ने प्रोडक्शन के अध्यक्ष विपिन सिसोदिया व डायरेक्टर प्रताप सिंह धनौलिया को सम्मानित किया। कार्यक्रम में शाकुल तायल, रेनू तायल, रिंकी अग्रवाल, गौरव शर्मा, राम दिवाकर, सचिन सिसोदिया, दीक्षा सिंह, उर्वशी राघव, पारूल रानी, खुशबू रानी, अंकिता, उषा शर्मा, सूर्य प्रताप सिंह, दिनेश वर्मा, वीरेंद्र गुप्ता, शैलेंद्र सिंह सोलंकी आदि लोग उपस्थित रहे।
![]()
