सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। पहलगांव हमले के लेकर भारतीय सेना ने सिंदूर ओपरेशन के तहत 90 आतंकीयों को ढेर कर दिया गया ओर उसके बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया ओर भारत सरकार द्वारा आमजन को आपदा प्रबंधन के तहत मोर्कड्रिल के बारे सरकारी मशीनरी द्वारा विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
उसी क्रम में डीडी कबाड़ी बालिका इंटर कॉलेज में कॉलेज प्रधानाचार्या डा0 प्रियंका शर्मा ने मोर्कड्रिल के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बचाव राहत कार्य का रिहर्सल / अभ्यास कराया गया। कॉलेज की प्रधानाचार्या डा0 प्रियंका शर्मा ने बताया की कॉलेज में भारत सरकार द्वारा जारी आपदा प्रबंधन के तहत मोर्क ड्रिल रिहर्सल के बारे में विस्तृत जानकारी छात्राओं व स्टाफ कर्मीयों को दी गई ओर सबसे पहले आपदा प्रबंधन के तहत मोर्कड्रिल के बारे में दिशा निर्देश देते हुए मोर्कड्रिल का अभ्यास कराया ओर बताया की जब आपदा आने पर सायरन की आवाज़ सुनाई आये तो समझों कोई आपत्ति आने वाली है इसलिए अपने आप को व अपने परिजनों एंव आसपडोसीयों को सुरक्षित स्थान पर छुपना ओर छुपाना चाहिए ओर कोई अप्रिय घटना होने पर अपने आसपास के अधिकारीयो को सूचित करें ओर ब्लैकआऊट कर घरों की लाईट रोशनी बंद रखें। इन दिशा निर्देशों के बाद कॉलेज प्रधानाचार्या की मौजूदगी में छात्राओं द्वारा मोर्क ड्रिल का अभ्यास शुरु कर आमजन को जागरुक किया गया।
![]()
