सिकन्दराबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। बीती रात को पहलगांव हमले के लेकर भारतीय सेना ने सिंदूर ओपरेशन के तहत 90 आतंकीयों को ढेर कर दिया गया ओर उसके बाद हाई अलर्ट जारी कर दिया गया ओर आमजन को आपदा प्रबंधन के तहत मोर्कड्रिल के बारे विस्तृत जानकारी दी जा रही है। उसी क्रम में बुद्धवार को तहसील सिकन्दराबाद के तहसील परिसर में मोर्कड्रिल का रिहर्सल /अभ्यास कराया गया। इस मोर्कड्रिल का अभ्यास नगर के मुखिया संतोष कुमार जगराम के नेतृत्व में तहसीलदार धर्मवीर भारती ने कराया।
इस मौके पर तहसीलदार धर्मवीर भारती ने तहसील स्टाफ कर्मीयों को सबसे पहले आपदा प्रबंधन के तहत मोर्कड्रिल के बारे में दिशा निर्देश देते हुए विस्तृत जानकारी दी ओर मोर्कड्रिल का अभ्यास कराया ओर बताया की जब आपदा आने पर सायरन की आवाज़ सुनाई आये तो समझों कोई आपत्ति आने वाली है इसलिए अपने आप को व अपने परिजनों एंव आसपडोसीयों को सुरक्षित स्थान पर छुपना ओर छुपाना चाहिए ओर कोई अप्रिय घटना होने पर अपने आसपास के अधिकारीयो को सूचित करें ओर ब्लैकआऊट कर घरों की लाईट रोशनी बंद रखें। इन दिशा निर्देशों के बाद तहसीलदार की मौजूदगी में मोर्क ड्रिल का अभ्यास शुरु कर आमजन को जागरुक किया गया। इस मौके पर फायर ब्रिगेड, चिकित्सा विभाग, तहसील प्रशासन अलर्ट मौजूद रहे।
![]()
