– हवन पूजा के उपरांत हुआ कार्यक्रम का आयोजन

– भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुष्पवर्षा कर किया स्वागत

बुलंदशहर : ।भारत पुष्प। स्वाभिमान और मातृभूमि के प्रति प्रेम रखने वाले महाराणा प्रताप जयंती पर विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पहासू के मठ मंदिर प्रांगण में आयोजित महाराणा प्रताप की जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का भाजपा जिलाध्यक विकास चौहान, बुलंदशहर सांसद डा. भोला सिंह, शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा, पहासू मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह ने संयुक्त रूप से हवन यज्ञ में पूजा अर्चना के बाद विशाल बाइक रैली का शुभारंभ किया। लोगों ने जगह जगह बाइक रैली का पुष्पवर्ष कर जोरदार स्वागत किया है। रैली में सैकड़ों बाइक पर सवार होकर लोगों ने भारत माता के जयकारे लगाएं। पहासू के खुर्जा रोड़ स्थित मठ मंदिर प्रांगण से राष्ट नायक वीर महाराणा प्रताप जयंती पर हवन यज्ञ का आयोजन किया गया। महाराणा प्रताप जयंती पर आयोजित हवन यज्ञ में भाजपा जिलाध्यक विकास चौहान, बुलंदशहर सांसद डा. भोला सिंह, शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा, भाजपा नेता कुश शर्मा, ब्लाक प्रमुख मुनेश सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष कुलदीप सिंह, युवा भाजपा नेता ठाकुर प्रदीप सिंह (नगला खुशहाल) ने सैकड़ों लोगों के आहुति दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक अनिल शर्मा ने कहां महाराणा प्रताप महानायक हमारे लिए प्रेरणा के स्रोत हैं, उनकी वीरता स्वाभिमान और मातृ भूमि के प्रति प्रेम को शत-शत नमन है। महापुरुष की जयंती पर उन्हें याद करना हमारे लिए गर्व की बात है। जिसके उपरान्त पहासू के मठ मंदिर से मुख्य अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर बाइक रैली को रवाना किया। बाइक रैली का छतारी के मुख्य चौराहे पर पूर्व चेयरमैन मंगलसेन गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि दुर्गेश अग्रवाल, सुनील दत्त शर्मा, युवा भाजपा नेता सचिन पंडित ने संयुक्त रूप से पुष्पवर्षा करते हुए पटका पहनाकर स्वागत किया। उसी क्रम में पंडराबल दोराहे पर श्रीओम शर्मा ने नेतृत्व में दर्जनों लोगों ने बाइक रैली का स्वागत किया। उसी दौरान लोगों ने शिकारपुर विधायक अनिल शर्मा का पटका पहनकर स्वागत किया। इस मौके पर नीरज महेश्वरी, जितेंद्र उर्फ जीतू, हरपाल सिंह, सुनील कुशवाह, रिशव  पंडित, अक्षत वार्ष्णेय, रितिक सैनी, श्रीओम शर्मा, सतीश वर्मा, हर्षवर्धन शर्मा, लाल सिंह प्रधान, सर्वेंद्र शर्मा अंकित वैद, शम्भू सिंह, श्रीपाल ठाकुर, यशु शर्मा, प्रिंस जादौन, डीके शर्मा, रविन्द्र मीणा, कपिल शर्मा, ललित शर्मा, रोहित कश्यप, रिंकू शर्मा, पिंटू,  गौरव, ललित जादौन, पिंटू गिरी, तरुण शर्मा, अमोद मीणा, परवेन्द्र देशवाल, सनी तिवारी, ध्रुव शर्मा आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *