–घायल अवस्था में हुआ गिरफ्तार

सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। जेवर बस स्टेंड के पास में शिव किराना स्टोर संचालक /व्यापारी सुरेश प्रजापति को 30 अप्रैल 25 की शाम को 2 बाईकों पर 4 अज्ञात बदमाशों ने दिनदहाडे़ सरेआम गोली मारकर फरार हो गये थे। जिससें ईलाके में हंडकंप मच गया था ओर व्यापारी को ईलाज हेतू नोएडा के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सूचना पर सीओ पूर्णिमा सिंह मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गयीं ओर सूचना पर जिला कप्तान दिनेश कुमार सिंह व एसपी सिटी भी पहुंचे ओर मामले को संज्ञान में लेते हुए तत्काल पुलिस टीम लगाकर जांच पड़ताल में जुट गयी थी।

मामले में फरार चल रहे 4 आरोपीयों में से एक आरोपी को सिकन्दराबाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था। उसी मामले में फरार चल रहे एक आरोपी संग पुलिस की हुई मुठभेड़ में आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ पूर्णिमा सिंह ने बताया की शिव किराना स्टोर संचालक सुरेश प्रजापति को सरेआम गोली मारने वाले बदमाशों में से एक साथी नितीन पुत्र संजीव जोली को मय अवैध असला व कारतूस के गिरफ्तार कर लिया गया था। बताया कि इसके अलावा बीती देर को जब पुलिस टीम गाँव जोली गेट पर चेकिंग अभियान चला रही थी तभी सामने से 2 बाईक सवार युवक आते नजर आये इन दोनों को रुकने का ईशारा किया गया तो ये भागने लगे ओर पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी जबाबी कार्यवाही में पुलिस ने भी फायरिंग की तो एक बदमाश सुमित के पैर में  पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया इसको घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया ओर बताया की इसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में कामयाब हो गया। घायल को ईलाज हेतू अस्पताल में भर्ती कराया गया है ओर दूसरे युवक की तलाश में पुलिस जुटी हुई है ओर बताया की इस आरोपी से पूछताछ में पता चला कि जब दुकानदार ने अपनी  धारी के 1100 रुपए की मांग की तो सुमित ने गोली मार दी थी। आरोपी के पास से एक बाईक, एक नाजायज तमंचा जिंदा कारतूस व खोखा बरामद किये गये हैं।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *