खुर्जा। ।भारत पुष्प। श्री नवग्रह शनि मंदिर का 12वां वार्षिकोत्सव बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह विधि विधान पूर्वक हवन पूजन हुआ। जिसमें मुख्य यजमान उमेश कुमार शर्मा रहे। इस अवसर पर शनि देव महाराज जी की प्रतिमा को बहुत ही भव्यता के साथ श्रृंगार किया गया। प्रतिमा के समक्ष भजन कीर्तन हुआ जिसमें सभी भक्तजन बहुत ही भाव बिभोर होकर प्रभु नाम की भक्ति में खो गए। दोपहर को भंडारा प्रसाद हुआ। जिसमें सैकड़ो भक्तों ने भाग लिया और प्रसाद का आनंद उठाया। इस अवसर पर उमेश कुमार शर्मा, शिव कुमार अग्रवाल, रवि अग्रवाल, डीसी गुप्ता कांटे वाले जिला अध्यक्ष श्री भक्त हनुमान सेवा समिति ट्रस्ट, एडवोकेट ममता अग्रवाल लीगल एडवाइजर, सरिता गुप्ता, दिनेश चंद्र गुप्ता, संजीव शर्मा, मनीष गुप्ता, तुषार शर्मा, हेमंत शर्मा, तनिष्क शर्मा, नवीन मित्तल चीनी वाले, पवन अग्रवाल पॉटरी वाले, विवेक त्रिवेदी, पंडित भूपेंद्र शर्मा आदि का विशेष सहयोग रहा।
![]()
