बुलंदशहर। ।भारत पुष्प। कानून व्यवस्था व्यवस्था को दुरुस्त बनाने को लेकर जिला बुलन्दशहर के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह ने अपने अधीनस्थ अपर पुलिस अधीक्षक नगर शंकर प्रसाद, अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण तेजवीर सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक अपराध नरेश कुमार, सहायक पुलिस अधीक्षक ऋजुल कुमार एवं समस्त क्षेत्राधिकारियों/थाना प्रभारियों संग पुलिस लाइन स्थित सभागार में अपराध-नियंत्रण, कानून-व्यवस्था, महिला उत्पीड़न, अनुसूचित जाति/जनजाति उत्पीड़न, अनावरण को शेष डकैती/लूट/हत्या के पंजीकृत अभियोगों एवं वांछितों की गिरफ्तारी के सम्बन्ध में अपराध गोष्ठी/समीक्षा बैठक आयोजित की गयी।
इस अपराध गोष्ठी/समीक्षा बैठक में उपस्थित सभी अधिकारियों को उच्चाधिकारियों के आदेशों/निर्देशों से अवगत कराते हुए शत-प्रतिशत अनुपालन कराने, अपराधों पर प्रभावी अकुंश लगाने व जनता की समस्याओं का शीघ्रतम विधिक निस्तारण करने, हिस्ट्रीशीटरों व टॉप-10/जिलाबदर अपराधियों पर सतर्क निगरानी रखने एवं वांछित/ईनामी वारंटियो की अधिक से अधिक गिरफ्तारी करने तथा जनता से अच्छा व्यवहार कर जनपद में पुलिस की छवि एवं व्यवहार कुशल बनाए रखने आदि महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर शत-प्रतिशत कार्यवाही करने आदि के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गये ओर कहा की आई0जीआर0एस प्रणाली के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण तथा थाना कार्यालय एवं पेशी कार्यालय के अभिलेखों की स्थिति अद्यतन रखने, महिला अपराध संबंधी अभियोजन प्रक्रिया में व्यक्तिगत रुचि लेकर दोषियों को सजा दिलवाए जाने संबंधी आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त सभी क्षेत्राधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अवैध शराब/मादक पदार्थ बिक्री की रोकथाम के संबंध में भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए ।
![]()
