खुर्जा। ।भारत पुष्प। कोतवाली खुर्जा नगर के गांधी रोड स्थित चामड मंदिर के निकट दबंगों ने फूल विक्रेता के साथ जमकर मारपीट की। नगर की चंद्रलोक कालोनी गली नं० 2 निवासी मुकेश पुत्र सुरेश ने कोतवाली पुलिस को तहरीर देते हुए बताया कि वह चामड मंदिर के बाहर फूल बेचने का कार्य करता है। रविवार को कुछ युवकों ने उससे फूल लिए और कम पैसे देने लगे। पीडित द्वारा कम पैसे लेने से इंकार करने पर युवक जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। बाद में दबंग युवक अपने साथ दर्जन भर युवक व एक महिला को लेकर आये जिन पर अवैध हथियार भी मौजूद थे। आते हुए दबंगों ने पीडित की मां सत्यवती व पत्नी बरखा पर जानलेवा हमला कर दिया। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयीं। शोर पर दबंग धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। पीडित ने दबंगों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कोतवाली पुलिस से की है।
![]()
