खुर्जा। ।भारत पुष्प। छोटी होली पीपल वाली गली स्थित संकट मोचन हनुमान मंदिर का 27 वां वार्षिकोत्सव बहुत ही धूमधाम व भव्यता के साथ मंदिर परिसर में मनाया गया। जिसमें सुंदरकांड का संगीतमय पाठ आयोजित किया गया। हनुमान जी का विशेष रूप से श्रृंगार किया गया। श्री हनुमान जी को 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया गया। जो पूरे दिन भक्तों में वितरित हुआ। पूरा वातावरण हनुमान मय हो गया। इस अवसर पर विकास वर्मा, आकाश अग्रवाल, अरुण कुमार गर्ग, अमित गर्ग, विकास सोनी, डीसी गुप्ता कांटे वाले, अतुल गोयल, आशीष गुप्ता, शेखर वर्मा, शोभित कंसल, लोकेश जिंदल आदि का विशेष रहा।
![]()
