बुलंदशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में शुक्रवार की रात को संजय कुमार अग्रवाल के फोन पर दों 17 वर्षीय युवकों ने ओडीयो क्लिप भेज कर  20 लाख रुपये की रंगदारी मांग की नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दे डाली तो यह व्यापारी घबरा गया ओर इस मामले को लेकर कोतवाली अहमदगढ़ पर सूचना देकर शिकायत देते हुए न्याय की गुहार लगायी।

अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा0 तेजवीर सिंह ने बताया की अहमदगढ़ क्षेत्र के एक स्वर्णकार व्यापारी संजय अग्रवाल से दों 17 वर्षीय युवकों ने रात में फोन पर ओडीयों क्लिप भेज कर 20 लाख रुपये की रंगदारी की मांग की ओर ना देने पर जान से मारने की धमकी दे डाली तो वह व्यापारी धबरा /हड़बड़ा गया ओर आनन-फानन में कोतवाली अहमदगढ़ पर सूचना दी तो पुलिस टीम ने प्राप्त तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा  पंजीकृत करा दिया गया है ओर स्वाट टीम व थाना अहमदगढ पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शनिवार को घटना में संलिप्त दोनों बाल अपचारियों को हिरासत में लेकर  अग्रिम विधिक कार्यवाही करते हुए बाल सुधार ग्रह भेजा जा रहा है।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *