– गांव में साफ सफाई सहित कार्यालय अभिलेखों का किया अवलोकन

– ग्राम पंचायत अधिकारी को दिया आवश्यक निर्देश

बुलंदशहर : ।भारत पुष्प। अपर जिला पंचायती राज अधिकारी (एडीपीआरओ) अनिल कुमार ने पहासू ब्लॉक के गांव बनैल में गौशाला सहित अन्य कार्यों का निरीक्षण करते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए हैं। पहासू ब्लॉक के गांव बनैल पहुंचे अपर जिला पंचायती राज अधिकारी अनिल कुमार ने सहायक विकास अधिकारी पंचायत सत्यपाल सिंह के साथ संयुक्त रूप से अस्थाई गौशाला का स्थलीय निरीक्षण किया। गौशाला में पर्याप्त चारा, पानी सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। गौशाला में तमाम व्यवस्थाएं संतोषजनक मिली है। उसी क्रम में ग्राम पंचायत सचिवालय में पहुंचे एडीपीआरओ अनिल कुमार ने कार्यालय अभिलेखों का अवलोकन किया है। उसी क्रम में गांव की साफ सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए हैं। एडीपीआरओ अनिल कुमार ने कहा आगामी दिनों में ग्राम पंचायत स्तर पर पौधारोपण किए जाएंगे। पौधारोपण की व्यवस्था को देखते हुए गौशाल सहित अन्य स्थानों पर गड्ढे की खुदाई की जाए। जिससे समय से निर्धारित पौधारोपण किया जा सकेगा। इस मौके सचिव अभिलाष कुमार, पम्मी सिंह, विपुल शर्मा, नृपेंद्र कुमार, ग्राम प्रधान पूजा देवी आदि मौजूद रहे।

Loading

Spread the love

By admin

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *