–आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार
अनूपशहर। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। रविवार की रात में यूपी के जिला बुलन्दशहर के थाना अनुपशहर पुलिस व स्वाट टीम की नाबालिग किशोरी के अपहरण व हत्या के आरोपी संग मुठभेड़ हो गयी जिसमें आरोपी घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। सीओ रामकरण ने बताया की 18 मई 25 की रात में जब पुलिस टीम अनुपशहर क्षेत्र के आहार रोड़ पर संदिग्ध वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी तभी सामने से आ रहे बाईक सवार को पुलिस टीम ने रुकने का ईशारा किया तो यह आरोपी बाईक भगाने लगा तो पुलिस टीम द्वारा पीछा करने पर आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग शुरु कर दी जबाबी कार्यवाही व आत्मरक्षा में पुलिस ने भी फायरिंग की तो आरोपी पुलिस की गोली लगने से घायल हो गया ओर इस आरोपी को घायल अवस्था में गिरफ्तार कर ईलाज हेतू अस्पताल भेज दिया गया ओर बताया की इन आरोपी के पास से अवैध 315 बोर का तमंचा,कारतूस, एक मोटरसाइकिल कुछ कपडे बरामद किये गये हैं। इस आरोपी की पहचान नरेश पुत्र इंदल गाँव गोटना गुननौर के रुप में हुई है यह अनुपशहर क्षेत्र में एक नाबालिग किशोरी के अपहरण कर उसकी हत्या करने के आरोप में बाछिंत चल रहा था।
![]()
