–एक कार्यक्रम के दौरान पालिकाध्यक्ष ने दिया आश्वासन
खुर्जा। ।भारत पुष्प। नगर स्थित एसके कांवेंट स्कूल में एक बैठक का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता नंद किशोर ने की। बैठक में पालिकाध्यक्ष ने लोगों को विश्वास दिलाया कि जल्द ही सिद्धेश्वर रोड से फायर स्टेशन तक सडक निर्माण कराया जायेगा। साथ ही उन्होनें क्षेत्र में लाईटें व नल भी लगवाने का आश्वासन दिया। बैठक का आयोजन सभासद हरपाल सिंह राणा व हेमंत कुमार शर्मा व सजू शिशौदिया द्वारा किया गया था। बैठक में नंद किशोर सतीश बाल्मीकि सरनाम सिंह अभय सिंह राघव विष्णु सिंह चौहान नरेंद्र सिंह राजेश अनिल किशन इंद्रपाल चंद्रभान स्नेहलता चौहान प्रीति राघव मंजू संगीता रेखा खुशी प्रणविकास भूमि अनुष्का आदि मौजूद रहे।
![]()
