खुर्जा। ।भारत पुष्प। जै़निथ पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर राहुल राठी के दिशा-निर्देशन में कक्षा 4 से 10 तक के विद्यार्थियों के लिए ड्रिजलिंग लैंड (वॉटर पार्क एवं एम्यूजमेंट पार्क), गाजियाबाद में मनोरंजनात्मक भ्रमण का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने प्रातः विद्यालय से यात्रा आरंभ की। प्रस्थान से पूर्व विद्यालय की प्रधानाचार्या गीता डैंग ने सभी बच्चों को अनुशासन, शिष्टाचार एवं सामूहिक व्यवहार के संबंध में मार्गदर्शन प्रदान किया। पार्क पहुंचने के उपरांत विद्यार्थियों ने वॉटर पार्क में रेन डांस, ड्राई राइड्स तथा वॉटर स्लाइड्स का भरपूर आनंद लिया। बच्चों ने वहां आयोजित विभिन्न खेलों एवं गतिविधियों में भाग लिया और अत्यंत आनंदित हुए। विद्यार्थियों की सुरक्षा एवं देखभाल हेतु विद्यालय के कई अध्यापकगण भी इस यात्रा में सम्मिलित हुए। संपूर्ण भ्रमण कार्यक्रम विद्यालय की प्रधानाचार्या एवं उप-प्रधानाचार्या बबीता शर्मा के निर्देशन में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। सभी विद्यार्थी सकुशल विद्यालय लौट आए। यह भ्रमण बच्चों के लिए न केवल मनोरंजक रहा, बल्कि उन्होंने सामूहिक जीवन, अनुशासन तथा सहभागिता का भी अनुभव प्राप्त किया।

Loading

Spread the love

By

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *