सिकंद्राबाद। ।भारत पुष्प/पवन शर्मा। रानी अहल्याबाई की 300 वीं जयंती हमारे भारत देश में बड़े धूमधाम से मनायी गयी। रेलवे रोड़ पर संचालित अग्रसेन इंटर कॉलेज में बड़े धूमधाम से रानी अहल्याबाई की 300 वीं जयंती पर कॉलेज के कार्यवाहक प्रधानाचार्य प्रसून कटियार ने बताया की हमारे कॉलिज में रानी अहल्याबाई की 300 वीं जयंती मनायी गयी इस अवसर पर कोलिज के छात्र छात्राओं द्वारा रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया ओर उसके बाद रानी अहल्याबाई के जीवन से संबंधित भाषण प्रतियोगिता भी करायी ओर उसके बाद वाद-विवाद की नाट्किय प्रस्तुती दी गई। विद्यालय में नोडल अधिकारी त्रिवेश गुप्ता उपस्थित रहे। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रसून कटियार ने रानी अहिल्याबाई होलकर के जीवन पर प्रकाश डाला । मुख्य अतिथि ने भी रानी अहिल्याबाई के जीवन से जुड़े प्रसंग से छात्रों को अवगत कराया। कार्यक्रम का संचालन सुरेंद्र सौरभ ने किया। इस कार्यक्रम में महिला शिक्षिकाओं कविता, रचना शर्मा, मीना गुप्ता, प्रीति कुमारी तथा कला अध्यापक राजीव कुमार ने अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया ।
![]()
